इटावा/जसवंतनगर: जसवंतनगर में अतिक्रमण और यातायात नियमों के खिलाफ चला प्रशासन का सख्त अभियान।
संवाददाता: M.S verma इटावा व्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270
मनोज कुमार
जसवंतनगर में अतिक्रमण और यातायात नियमों के खिलाफ चला प्रशासन का सख्त अभियानजसवंतनगर नगर क्षेत्र में अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त अभियान चलाया गया। सीओ आयुषी सिंह, तहसीलदार दिलीप कुमार सिंह एवं अधिशासी अधिकारी श्याम भजन सरोज के निर्देशन में आगामी मंगलवार, 22 अप्रैल को अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्यवाही की जाएगी। इससे पूर्व नगर में भ्रमण कर मुनादी कराई गई और दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वे स्वेच्छा से अपने-अपने अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना व सामान की जब्ती शामिल है।
Crimediaries9 The real crime stories on YouTube
अभियान के दौरान सीओ आयुषी सिंह ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती बरती। तीन सवारी, बिना हेलमेट चलने वाले दोपहिया वाहनों और ओवरलोड टेंपो चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से अधिक चालान किए गए। इनसे करीब ₹25,000 का जुर्माना वसूला गया।
साथ ही, नगर में पॉलिथीन के प्रयोग पर भी कार्रवाई की गई। अधिशासी अधिकारी श्याम भजन सरोज ने दो दुकानदारों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन बेचने के आरोप में ₹25,000 का चालान किया।
इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम नरेंद्र मिश्रा व कस्बा इंचार्ज राजकुमार सिंह भी उपस्थित रहे। प्रशासन की इस सख्ती से नगर में हड़कंप मच गया है।