करहल/मैनपुरी: करहल में गरजा बुलडोजर/ न्यायालय के स्टे के बाद भी हो रहा था निर्माण।
संवाददाता: राम किशोर वर्मा
करहल में गरजा बुलडोजर/ न्यायालय के स्टे के बाद भी हो रहा था निर्माण
नवागत उपजिलाधिकारी अंजली सिंह की बड़ी कार्यवाही
करहल,मैनपुरी।उप जिलाधिकारी अंजली सिंह ने करहल तहसील मुख्यालय पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद आज कड़े तेवर दिखाए हैं न्यायालय के स्थगन आदेश की अवहेलना कर आनन फानन में स्थाई निर्माण करना अवैध कब्जा धारकों को भारी पड़ा है उपजिलाधिकारी अंजली सिंह ने आज कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनाए गए निर्माण कार्य को जेसीबी की मदद से ढहा दिया प्रशासन की इस कड़ी कार्यवाही से अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मचा है
बताते चलें कि कस्बा करहल के घिरोर चौराहे के निकट में सार्वजनिक ग्राम समाज की भूमि है जिस पर कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से पट्टा हासिल कर भूमि को अभिलेखों में अपने नाम करा ली थी मामला उजागर होने पर जिलाधिकारी द्वारा कराए गए जांच में उक्त जमीन पर प्रशासन ने नोटिस जारी कर रोक लगा दी थी और यथा स्थिति रखने के आदेश जारी किए गए थे
उपजिलाधिकारी नीरज कुमार द्विवेदी के स्थानांतरण के बाद उक्त भूमि पर अवैध कब्जे धारकों द्वारा रातों रात तेजी से भूमि पर स्थाई निर्माण कार्य शुरू कर दिया मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने कडा रुख अपनाया है उच्च अधिकारियों के निर्देश पर उपजिला अधिकारी अंजली सिंह ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच जेसीबी की मदद से बनाए गए स्थाई निर्माण को पूरी तरह से ढहा दिया
Crimediaries9 The real crime stories on YouTube
बहराहल नियम कानून को ताक पर रख प्रशासन को ठेंगा दिखाने बालों पर बुलडोजर की कार्यवाही होने से हड़कंप मचा है
उपजिला अधिकारी अंजली सिंह का कहना है कि ग्राम समाज की जमीन पर न्यायालय का स्टे ऑर्डर होने के बाद भी कब्जे धारकों द्वारा निर्माण कराया जा रहा था जिलाधिकारी के निर्देश पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है गाटा सा 206 की जगह को लेकर करहल के अनिल कुमार वर्मा ने भी न्यायालय में अपना मुकदमा दायर किया है वहीं दूसरी ओर उक्त ग्राम समाज की जमीन पर निशांत कुमार यादव द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा था जिसे पूरी तरह हटा दिया गया है।