मैनपुरी/करहल: आमने-सामने भिडी बाइक, दो की मौत तीन घायल।

 संवाददाता: रामकिशोर वर्मा

आमने-सामने भिडी बाइक, दो की मौत तीन घायल

नेजा झन्डा चढ़ाकर घर वापस लौट रहे थे दम्पति 

करहल,मैनपुरी।पुत्र की ससुराल नेजा झंडा चढ़ाकर घर लौट रहे दंपति की दो बाइक की आमने सामने भिडन्त में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर तत्काल करहल पुलिस पहुंच गई। जव कि दूसरी बाइक पर सवार तीनों घायलों को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करहल थाना क्षेत्र की ग्राम रानीपुर निवासी सीमा देवी दीक्षित अपने पुत्र प्रियांशु दीक्षित व बेटी आस्था दीक्षित के साथ मोटरसाइकिल से घिरोर गए थे वापस घर लौटते समय करहल घिरोर मार्ग के बीच नगला दानी के पास सामने से आ रही बाइक सवार दम्पत्ति में सीधी भिड़ंत हो गई जिसमे महिला गंगा देवी व उसके पति गजराज सिंह निवासी बजनी थाना अरांव सिरसागंज फिरोजाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सीय उपचार के लिए सैफई भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरो ने गंगा देवी व गजराज सिंह को मृत घोषित कर दिया
वहीं दूसरी तरफ पल्सर सवार घायल प्रियांशु, सीमा देवी व आस्था तीनों का उपचार सैफई अस्पताल में चल रहा है। सैफई पीजीआई पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
बताते चलें मृतक दंपति अपने बेटे अनुज की ससुराल सैफई (इटावा) थाना क्षेत्र के गांव गींजा में झंडा नेजा चढ़ाने आए थे। शाम के समय वापस बाइक द्वारा घर जा रहे थे। बीच रास्ते में नगला दानी के पास सड़क दुर्घटना में दोनों मौत का शिकार हो गए 

Crimediaries9 The real crime stories on YouTube

Plzzz subscribe the channel for more videos

पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान, थाना प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी ने सैफई अस्पताल पहुंचकर हाल जाना एवं तमाम आवश्यक जानकारी जुटाई है