इटावा/जसवंतनगर: व्यापार मंडल की बैठक हुई संपन्न।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा,चीफ एडिटर, 6397329270

मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला स्तरीय कार्य समिति एवं समीक्षा बैठक नगर के एक मैरिज होम में संपन्न हुई जिसमें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं और उनके निराकरण पर चर्चा हुई। 

           बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं होगा। व्यापारी हित में वह लगातार सेवारत हैं जनपद के विभिन्न गांव कस्बों नगर आदि में कुल मिलाकर 118 व्यापार मंडल की कमेटियों का गठन व संचालन किया जा रहा है।

व्यापारी हित के लिए वह खुद को भी कुर्बान कर देंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी को यदि किसी विभाग का कोई अधिकारी परेशान करे तो वह उन्हें अथवा पदाधिकारियों को शीघ्र सूचित करें। समस्याओं का हर संभव निस्तारण कराया जाएगा। 
    नगर अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि वे यहां के व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु तत्पर हैं। हर संभव समस्याओं का समाधान करा रहे हैं। बलरई क्षेत्र के एक मामले को लेकर उन्होंने कहा कि समस्या के हल न होने पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा एसएसपी से मिलकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

Crimediaries9 The real crime stories on YouTube

Plzzz subscribe the channel for more videos

            राजीव माथुर ने सभी रोडवेज बसों को हाईवे चौराहे से निकाले जाने तथा फफूंद से अलीगढ़ जाने वाली मेमो ट्रेन को जसवंतनगर रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज दिलाए जाने के संबंध में ध्यानाकर्षण कराया तथा इस हेतु व्यापार मंडल के माध्यम से प्रयास किए जाने की मांग की। 

    कार्यक्रम को महिला जिलाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, जिला संरक्षक सुधीर श्रीवास्तव, जिला प्रभारी रवि पोरवाल, अवधेश द्विवेदी, ओम रतन कश्यप, अनिल प्रताप यादव ने भी संबोधित किया। युवा नगर अध्यक्ष अभिषेक यादव व इरशाद अहमद भी मंचासीन रहे। संचालन भाजपा नेता बटेश्ववरी दयाल प्रजापति ने किया। 

          पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता के अलावा दयाशंकर गुप्ता, आशीष चौरसिया, आलोक गांगलस बीना चौहान, रूबी शर्मा, रश्मि शाक्य, रिया दिवाकरअलोक गुप्ता, ऋषि गुप्ता, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।