इटावा/जसवंतनगर: दूसरी बार अनूप यादव चुने गये उ0प्र0 लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा,चीफ एडिटर, 6397329270

मनोज कुमार

दूसरी बार अनूप यादव चुने गये उ0प्र0 लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष

  धवनराव को 111 मतो से हराया, अन्य पदाधिकारी निर्विरोध हुये निर्वाचित

सवंतनगर: उ0प्र0 लेखपाल संघ के 25वे जनपदीय द्विबार्षिक अधिवेशन के बाद हुये चुनाव में अनूप यादव को लगातार दूसरी बार उ0प्र0 लेखपाल संघ इटावा का जिलाध्यक्ष चुना गया है। जिलाध्यक्ष पद को छोडकर सभी पदो पर हुये नामाकंन के बाद नाम वापस लेने के कारण अन्य पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुये।

जबकि जिलाध्यक्ष पद के लिये अनूप यादव एवं धवनराव ने अपने अपने नामाकंन किये जिसके बाद चुनाव अधिकारियो ने चुनाव प्रकिया संम्पन करायी। जनपद की इटावा सदर तहसील, चकरनगर, भर्थना, ताखा, सैफई के साथ जसवंतनगर के अधिकांश लेखपालो ने इस अधिवेशन में अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुये चुनाव प्रक्रिया में भाग लेते हुये अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उ0प्र लेखपाल संघ कानपुर खंण्ड के मंत्री सर्वेश यादव को निर्वाचन अधिकारी तथा दीपक यादव जिलाध्यक्ष औरेया को सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रान्तीय महामंत्री विनोद कुमार कश्यप द्वारा नियुक्त किया गया जिन्होने समूचे चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शिता पूर्ण संम्पन्न कराया।
निर्वाचन अधिकारियो द्वारा जिलाध्यक्ष, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष, जिला मंत्री, जिला उपमंत्री, जिला कोषाध्यक्ष, जिला लेखा परीक्षक पद हेतु नामाकंन कराये तदोपरातं नाम वापिस हेतु समय प्रदान किया गया।
नाम वापिसी के बाद उदय सिंह दोहरे को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल तिवारी को जिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अर्जुन सिंह चैहान को जिला मंत्री, राहुल गोयल को जिला उपमंत्री, प्रवीन कठेरिया को जिला कोषाध्यक्ष, सुचित्रा श्रीवास्तव को जिला लेखा परीक्षक पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
सिर्फ जिलाध्यक्ष पद हेतु चुनाव प्रक्रिया को आगे बढाते हुये प्रत्याशी अनूप यादव एवं धवनराव के मध्य चुनाव कराया गया। चुनाव अधिकारियो ने शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता पूर्ण मतदान संम्पन कराया तदोपरांत मतगणना प्रारंम्भ की गयी। मतगणना परिणाम में जनपद के कुल लेखपाल मतदाता 187 में से 163 के द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया।
जिसमें से 136 मत अनूप यादव को प्राप्त हुये तथा 25 मत धवनराव को प्राप्त हुये शेष दो मत निरस्त किये गये। इस प्रकार अनूप यादव ने धवनराव को 111 मतो से परास्त करते हुये लगातार दूसरी बार संघ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुये। मतगणना के उपरांत चुनाव अधिकारियो द्वारा सभी निर्वाचित पदाधिकारियो को पद गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।
इस अधिवेशन एवं चुनाव में एसडीएम कुमार सत्यमजीत एवं तहसीलदार दिलीप कुमार ने सहभागिता करते हुये लेखपाल संघ द्वारा उठायी गयी समस्याओ को अपने स्तर से समाधान कराने का आश्वासन देते हुये सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई दी है। अधिवेशन में मुख्य रूप से उ0प्र0 राजस्व निरीक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र यादव सहित समूचे जनपद के लेखपाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Crimediaries9 The real crime stories on YouTube

Plzzz subscribe the channel for more videos


 लेखपालो के साथ खडे रहना मेरी कर्तव्य निष्ठा: अनूप

ज्सवंतनगर: उ0प्र0 लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष चुने गये अनूप यादव ने पद गोपनीयता शपथ के बाद पत्रकारो से वार्ता करते हुये कहा कि बिषम समय में उ0प्र0 लेखपाल संघ इटावा का दूसरी बार हमे जिलाध्यक्ष चुना गया। अब मेरी जिले के प्रत्येक लेखपाल के साथ खडा होना मेरी कर्तव्य निष्ठा होगी।

उन्होने आगे कहा कि एक बडे मार्जन से हमे लगातार दूसरी बार संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया इसलिये हमारी जिम्मेदारी पूर्व से अब अधिक हो गयी है। मै जिले के प्रत्येक लेखपाल के साथ हमेशा उनके साथ खडा रहूंगा उनके हको एवं अधिकारो की रक्षा करना ही मेरी कर्तव्य निष्ठा है। उन्होने आगे कहा कि किसी लेखपाल साथी के साथ अन्याय एवं स्वाभिमान से जुडे मामले में कोई समझौता नही किया जायेगा।
यदि किसी भी साथी के साथ ऐसा मामला प्रकाश में आया तो संघ संक्षम अधिकारी से मिलकर समस्या का समाधान करायेगा। अनूप यादव ने धवनराव को माल्यार्पण करते हुये कहा कि आप और हम मिलकर लेखपालो के हितो और उनके अधिकारो की रक्षा संघ के माध्यम से करेगें।
धवनराव ने भी अनूप यादव को गले लगाते हुये कि आपके कदम से कदम मिलाकर लेखपालो की हर समस्या का समाधान कराना ही मेरा प्रथम कर्तव्य है।
नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियो ने कहा कि जिले का प्रत्येक लेखपाल संघ का अंग है, इसलिये प्रत्येक लेखपाल संघ का पदाधिकारी ही मानकर अपने दायित्वो का निवर्हन करेगे। जनपद के किसी भी लेखपाल का अनावश्यक उत्पीडन नही होने देगे।