फर्रुखाबाद: नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, साजिद खान.

 संवाददाता: रेहान ख़ान 9452755077

फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश 

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत, साजिद खान 

फर्रुखाबाद कमालगंज मे निवास पर पहुंच कर नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष का जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा साजिद खान ने जोरदार स्वागत किया गया। जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा साजिद खान और कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरण के साथ नए जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। उन्हें शॉल और फूल माला से सम्मानित भी किया गया। नए जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने कहा कि वे पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता की बात सुनी जाएगी। वर्मा ने जिला पंचायत और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा जताया।

साजिद खान ने कहा भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उसका कार्यकर्ता प्रत्येक चुनाव में पूरी कर्मठ और ईमानदारी के साथ पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा लगाता है।

जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा साजिद खान ने कहा भाजपा का संगठन देश का सबसे मजबूत संगठन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुशासन और विकास की सरकार चल रही है।

इस मौके पर अजीम खान, मोइन अंसारी, जावेद उर्फ बब्बन उस्ताद, रहीस खा, गुड्डू, सालमन जमा खा, पप्पू राजपूत, आदिल, शानू खान, आदि उपस्थित रहे l