करहल/मैनपुरी: तिरंगा लाइटो से महक उठा करहल नगर का बाईपास मार्ग नागरिकों ने चैयरमेन को दी बधाई।
संवाददाता: राम किशोर वर्मा
खबर का असर
तिरंगा लाइटो से महक उठा करहल नगर का बाईपास मार्ग
नागरिकों ने चैयरमेन को दी बधाई
करहल,मैनपुरीlतिरंगा लाइटो की खबर के मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित होने पर खबर का असर हुआ है करहल नगर का बाईपास मार्ग एक बार फिर खूबसूरत लाइटों से गुलजार हुआ है नगर पंचायत द्वारा इस बार सफेद दूधिया लाइटें नहीं अपितु राष्ट्रीय देशभक्ति भावना की घटा बिखेरने बाली तिरंगा लाइटों को विधुत पोल पर लगाकर करहल नगर के विकास को महकाने का काम किया गया है नगर के कई स्थान भी तिरंगा लाइट की खूबसूरती से जगमगाते नजर आये हैं।जिसको लेकर नगर के गणमान्य नागरिकों ने ही नहीं अपितु करहल नगर के बाईपास मार्ग से गुजरने वाले नागरिकों ने सराहना की।बताते चलें कि नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल नईम ने चुनाव जीतने पर करहल के बाईपास मार्ग व करहल नगर के तमाम स्थानों पर तिरंगा लाइटें लगायें जाने का आस्वासन दिया था,
लम्बे इन्तजार के बाद तिरंगा लाइटें लगने से नागरिक खुश नजर आये।
करहल के जैन इन्टर कालेज से घिरोर चौराहे तक नगर पंचायत की तिरंगा लाइटो से बातावरण जगमगाता नजर आया है करहल के नत्थूसिंह चौराहा सब्जी मंडी तिराहा भी तिरंगा लाइट से खूबसूरत नजर आये हैं।नगर पंचायत तिराहा व क्षत्रिय स्वर्णकार धर्मशाला तिराहा आदि स्थान तिरंगा लाइट की प्रतीक्षा कर रहे है।
जैन समाज के प्रमुख नीरज कुमार जैन रपरिया कहते हैं कि नगर पंचायत के चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधियों ने करहल के बाईपास मार्ग व बाजार के विधुत पोल पर तिरंगा लाइटें जाने का आस्वासन दिया था आज पूरा होने से करहल की शान बढ़ी है चैयरमेन अब्दुल नईम का ये सराहनीय कार्य हैडाक्टर प्रवीण कुमार सक्सेना का कहना है कि नगर पंचायत करहल का बाईपास मार्ग तिरंगा लाइटो से जगमगा उठा है तिरंगा लाइटे लगने से देशभक्ति की छटा के साथ नगर में बिकास नजर आया है चैयरमेन अब्दुल नईम का यह कार्य सराहनीय है
क्षत्रिय स्वर्णकार सेबा समिति (रजि०) अध्यक्ष रामकिशोर वर्मा कहते हैं कि करहल नगर मे तिरंगा लाइटो कआ आस्वासन पूरा कर चैयरमेन अब्दुल नईम ने करहल के बिकास में नया आयाम स्थापित किया है बाजारों के सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा लाइटो का ध्यान दिया जाना चाहिए
Crimediaries9 The real crime stories on YouTube
शिक्षक नेता एवं प्रमुख कवि उदयवीर सिंह यादव बताते हैं कि तिरंगा लाइटें नगर की जायज मांग थी जिसे नगर पंचायत ने पूरा कर दिखाया है जिसके लिए नगर पंचायत बधाई के पात्र हैं बाजार में भी चुनिंदा स्थान पर तिरंगा लाइटें लगनी चाहिए
नगर के अन्य तमाम लोगो में फौजी अलकेश यादव आशीष दुबे शिव त्रिपाठी आदि ने तिरंगा लाइटें लगाया जाना नगर पंचायत का सुखद कदम बताया है
नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल नईम ने कहा है कि हम समाजवादियों की कथनी और करनी में कभी अन्तर नहीं रहा है जब भी जो कहा है उसे पूरा कर दिखाया है नगरवासियों का तिरंगा लाइटों का सपना सच सावित करने पर मुझे गर्व है नगर वासियों की भावनाओं का मांग का ख्याल रखना मेरा प्रथम नैतिक दायित्व , जनता की हर मांग सर्वोपरि है जिसे मैं पूरा करने का भरकस प्रयास किया है तिरंगा लाइट लगाए जाने से करहल का बाईपास मार्ग तिरंगा लाइटों से जगमगा उठा है आइये हम सब मिलकर करहल को एक आदर्श नगर बनाने में सहयोग करे।