करहल: आखिरकार तिरंगा लाइटो से कब महकेगा करहल ?

 संवाददाता: रामकिशोर वर्मा


आखिरकार तिरंगा लाइटो से कब महकेगा करहल ? 

नागरिकों ने उठाई मांग

करहल,मैनपुरी।करहल नगर में विधुत पोल पर कब लगेंगी तिरंगा लाइटें?

यह सवाल नगरवासियों के दिलो-दिमाग में बार बार उठ रहा है। लंबा समय बीत जाने के बाद करहल नगर को तिरंगा लाइटें नसीव नहीं हुई है नगरबासियो की निगाहें आज भी नगर पंचायत करहल की ओर लगी है। 

बताते चलें कि नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल नईम ने चुनाव जीतने पर करहल के नत्थूसिंह चौराहे से पशु चिकित्सालय तक व घिरोर तिराहा एसके स्कूल तक व करहल बिजली घर तक तिरंगा लाइटें लगायें जाने का आस्वासन दिया था। लेकिन तिरंगा लाइटो का आस्वासन सिर्फ आश्वासन नजर आया लेकिन धरातल पर नगर बासियों को तिरंगा लाइटें आजतक नजर नहीं आई है। सभासद नितिन चक राजा सोनू यादव सर्वेश कुमार इन्दजीत यादव अंकित यादव भी कई बार निकाय पटल पर तिरंगा लाइटो का प्रस्ताव रख चुके हैं तिरंगा लाइटों के नाम पर काम ना होने से सभासद भी सही उत्तर नहीं दे पा रहे हैं।बड़ा सबाल यह है कि आखिरकार करहल नगर को तिरंगा लाइटें कब नसीब होगी।

तिरंगा लाइटो को लेकर नेता जीवन यादव कहते हैं कि नगर पंचायत के चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधियों ने करहल के विधुत पोल पर तिरंगा लाइटें जाने का दिया था आस्वासन , लेकिन अब कोई मुड़कर भी नहीं देख रहा , तिरंगा लाइटें से करहल की शान बढ़ेगी। प्रमुख व्यवसायी दीपेश जैन सुमेरु का कहना है कि नगर पंचायत करहल को बाजार मे तिरंगा लाइटो के लिए कदम उठाया जाना चाहिए ,बाजार में तिरंगा लाइटे लगने से देशभक्ति की छटा के साथ नगर में बिकास नजर आयेगा। 

क्षत्रिय स्वर्णकार सेबा समिति रजि० अध्यक्ष रामकिशोर वर्मा कहते हैं कि करहल नगर ही एक ऐसा कस्वा है जहां विधुत पोल पर तिरंगा लाइटें नहीं है 

Crimediaries9 the real crime stories on YouTube

Plzzz subscribe the channel for more videos

जनपद के अन्य कस्वे तिरंगा लाइटो से जगमगाती है तिरंगा लाइटो के लिए नगर करहल को अपने दिये आस्वासन पर शीघ्र असली जामा पहनाकर करहल के बिकास में नया आयाम स्थापित करे।सैय्यद मुआज हुसैन बताते हैं कि तिरंगा लाइटें नगर की जायज मांग है जिसे स्वीकार किया जाना चाहिए तमाम राजनैतिक रसूख रखने बाले करहल नगर का बाजार तिरंगा लाइटों के लिए तरस जाना बड़ा ही सोचनीय विषय बन गया है।नगरबासियो में डाक्टर दुर्वेश यादव समाजसेवी मिर्जा अकील वेग रोहित यादव अखिलेश वर्मा राजू सर्राफ राजीव यादव ज़ुबैर अहमद एडवोकेट अनूप गुप्ता हलवाई आदि ने करहल में बाजार के बिजली पोल पर तिरंगा लाइटें लगायें जाने की मांग की है।